उत्तरकाशी में हुआ दर्दनाक हादसा, 03 गम्भीर घायल व 03 की मौत, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।

उत्तरकाशी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 15 सितंबर 2023 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटना में एक ओमनी कार (UK10TA-0941) जिसमें 06 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी व 03 घायल अवस्था में थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, DDMA, QRT इत्यादि के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 03 घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया व अन्य 03 मृतकों के शवों को निकालकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण :- 
1. आदित्य रावत पुत्र रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।
2. दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।
3. रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।

मृतकों का विवरण :-
1. इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
2. कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी
3. आशा देवी पत्नी मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago