टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 15 सितंबर 2023 को पुलिस चौकी बचेली खाल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC महावीर रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त वाहन चालक का शव बरामद कर लिया गया जिसे रोप व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण :- शत्रुघन महतो पुत्र राजदेव महतो, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- मधुबनी, पीपरु, बिहार।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…