टिहरी गढ़वाल : SDRF जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 16 सितंबर 2023 को टिहरी कण्ट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि टिहरी चम्बा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त घटना में एक आई10 कार (UP25BF1140) जिसमें 04 लोग सवार थे, चम्बा से धनोल्टी मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। वाहन सवार 04 लोगों में से 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 03 घायल अवस्था में थे।
SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में लगभग 200 मीटर नीचे रोप द्वारा खाई में उतरकर कार तक पहुँच बनायी व तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल व्यक्तियों का नाम :- बृज किशोर, 32 वर्ष, अनिल मिश्रा, 28 वर्ष, विकास बिष्ट, 27 वर्ष।
मृतक व्यक्ति का नाम :- तुषार पांडे 35 वर्ष
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…