रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व राष्ट्रीय सदस्य डॉक्टर सुश्री स्वराज विद्वान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भवन दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर महामहिम को गंगोत्री धाम का पवित्र गंगा जल,गंगोत्री मंदिर का छायाचित्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम आने का न्योता दिया। भेंट के दौरान महामहिम राष्ट्रपति से अनेक सामाजिक विषयों पर चर्चा कर देश एवं समाज हित में कार्य करने को कहा। सुश्री विद्वान ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों एवं उत्तरकाशी जनपद की कुछ समस्याओं को लिखित रूप में देकर इनके निराकरण के लिए महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया ।
सुश्री विद्वान ने (1) पर्वतीय जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की चाहत में हो रहे युवाओं के पलायन को रोकने के लिए पर्वतीय जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष सेना भर्ती करने का अनुरोध करते हुए सेना भर्ती में युवाओं को शैक्षणिक योग्यता, उम्र, फिजिकल में विशेष छूट देने का अनुरोध किया। (2) उत्तराखंड प्रदेश मे आऑल वेदर रोड परियोजना के निर्माण कार्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में गरीब निर्धन परिवारों की जमीन एवं घरों का सड़क चौड़ीकरण के कारण भारी क्षति हो रही है जिसके लिए R W O से बाहर होने वाले घर जमीनों की क्षतिपूर्ति का मुआवजा भी केन्द्र सरकार से देने का अनुरोध किया गया। (3) उत्तराखंड में एम्स अस्पताल ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस देने का अनुरोध किया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दुर्घटना के समय लाभ मिल सके।(4) उत्तराखंड प्रदेश की समस्त गरीब निर्धन विधवा महिलाओं को बीपीएल/अन्तोदय राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाय साथ ही इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत अनिवार्य रूप से प्रधानमंत्री आवास देने हेतु अनुरोध किया गया।(5) उत्तराखंड प्रदेश के सभी छात्रावासों में भोजन व्यवस्था शुरू करवाने एवं पुराने सरकारी दरों को चेंज करने का अनुरोध किया गया (6) सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए उत्तरकाशी जनपद में मेडिकल कालेज खोलने का अनुरोध किया गया जिसके लिए जनपद वासी वर्षोंसे मांग कर रहे हैं। (7) उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल में तहसील बनाने का अनुरोध किया गया जिसके लिए वर्षों से ब्रह्मखाल क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं। डॉक्टर विद्वान ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और इन पर सहानभूति पूर्वक विचार करने को कहा गया। वह यह भी बताती हैं कि राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट के एक- एक क्षण मेरे जीवन के बहुत ही मूल्यवान और गौरवान्वित करने वाले थे। मैं महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी की आजीवन आभारी रहूंगी कि उन्होंने अपना अमूल्य समय मुझे शिष्टाचार भेंट करने को दिया मैं हृदयतल से महामहिम राष्ट्रपति का आभार एवं धन्यवाद किया।
Puchhadi Village Demolition Phase 2: रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है.…
केंद्र सरकार जनगणना का काम 25 जनवरी से शुरू करेगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा.…
Visit to beautiful Pauri पौड़ी से चौखंबा, नंदादेवी, त्रिशूल, बंदरपूंछ, नीलकंठ, केदारनाथ, स्वर्गरोहिणी, सतोपंथ, घोरी…
राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री लोगों को दिल्ली में आने से रोकने की…
इसरो के नए सैटेलाइट NVS-03 के लॉन्च से भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC अब…
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दमकलकर्मियों ने…