देहरादून : रविवार को फारेंसिक मूवी टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। फिल्म के प्रोड्यूसर कृष्णा मुकुट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फारेन्सिक मूवी की शूटिंग मसूरी-देहरादून में की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मकारों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति अधिक से अधिक फिल्मकार आकर्षित हों इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर कृष्णा मुकुट ने कहा कि उत्तराखण्ड का सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन में दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंन मुख्यमंत्री से 02 सितम्बर को मसूरी में मूवी की शूटिंग पर भी आमंत्रित किया।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता विक्रांत मेसी, विन्दुदारा सिंह, अभिनेत्री राधिका आप्टे, प्राची देसाई, रोहित राय, शैलेन्द्र मन्दोवारा, वरूण वागला, विशाल फुरिया, समित अदलखा आदि उपस्थित रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…