मसूरी : नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया इस मौके पर गांधी चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जहां स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया वहीं गांधी चौक से कंपनी बाग तक मैराथन दौड का आयोजन किया गया।
स्वच्छता पखवाडे़ के बारे में जानकारी देते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर नगर पालिका ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक व मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें एनजीओ सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित कीन, नेशनल मिशन ऑफ हिमालय स्टजीज सहित पालिका के सभासद आदि मौजूद रहे। स्वच्छता पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर जिन स्कूली बच्चों ने दौड़ में प्रतिभाग किया उन्हें दो अक्टूबर को पुरस्कृत किया जायेगा।
इस मौके पर मौजूद पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि स्वच्छता रैली से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया कि देश, अपने राज्य व शहर को स्वच्छ रखें क्योंकि लोग पहाड़ियों पर कूड़ा फेंकते हैं। इस रैली में पालिका के सभासद, एनजीओ, कीन, व पर्यावरण मित्र आदि शामिल रहे। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम जनता को जागरूक किया गया। इससे पहले नगर पालिका में बैठक की गई जिसमें पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी पहाड़ों की रानी है उसे साफ सुथरा बनाये जाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हो व अपने शहर को स्वच्छ रखें। प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
इस मौके पर सभासद सुरेश थपलियाल, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व अन्य संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…