रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/नौगांव : उत्तराखंड सरकार द्वार के तहत हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश के तहत जनपद उत्तरकाशी के विकासखडं दारसौं में एक जन कल्याणकारी चौपाल विशेष कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में लगाया गया।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत दारसौं में विशेष कार्यक्रम अधिकारी ने जन समस्याओं को सुना जिसमें उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई विभाग,पीएमजेएसवाई,लोक निर्माण विभाग,लघु सिंचाई, स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग, बाल विकास,के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशेष कार्यक्रम अधिकारी ने सरकारी योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिये गये।
ग्रामीणों ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग पर सवाल उठाये जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के तरफ से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं होती और इसके अलावा सिंचाई विभाग की नहरों को दुरुस्त करने की मांग उठी,समस्यों के क्रम में सिमलसारी दारसौं सड़क दारसौं को दुरुस्त करने करने की मांग उठाई गयी।
कार्यक्रम अधिकारी उत्तराखंड सरकार संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के दौरान सरकार योजनाएं जनता तक पंहुच रही है या नहीं इस विषय में ग्रामीणों से चर्चा की गयी और समस्याओं के निस्तारण करने के संबधित अधिकारीयों को निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…