रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गौचर : समय कितना अमूल्य है कि महज कुछ मिनटों की सजगता किसी की जान भी बचा सकती है, चमोली पुलिस ने ऐसा कर के दिखाया है।
जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा चौकी गौचर को सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति स्वयं के आत्महत्या करने की सूचना दे रहा है। जिस पर तत्काल गौचर चौकी पुलिस टीम द्वारा कॉलर से जरिए फोन पर बात की गई तो कॉलर द्वारा बताया गया कि मैं बहुत परेशान हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं मैं अभी सारी गांव जाने वाले पुल पर हूं। जिस पर पुलिस टीम उक्त व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए मौके पर पहुँची। मौके पर देखा तो उक्त व्यक्ति सारी गांव जाने वाले नदी पर बने पुल से नीचे की ओर रस्से पर लटका हुआ था। पुलिस द्वारा मौके से ही उक्त व्यक्ति से बात कर उसे समझा-बुझाकर रस्से से ऊपर पुल पर सुरक्षित निकाला गया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी गौचर पर लाया गया व समझाकर उसको घर भेज दिया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…