रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के द्वारा जनपद में कार्य भार सभालने के पश्चात ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाए जाने व युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति को चिंता का विषय मानते हुए जनपद चमोली को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध नशे के कारोबार में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में अधीनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों, एस0ओ0जी0 को कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। महोदया द्वारा दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों पर जोशीमठ पुलिस ने शांति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दृष्टिगत टंगणी,बेलाकुची क्षेत्र में मामूर थे। पुलिस टीम को सूचना मिली की बेलाकुची क्षेत्र टंगणी के पास चाय पानी के खोखा संचालक के पास अवैध चरस है। उ0नि0 दिलबर कंडारी मय पुलिस बल व एसओजी टीम के सूचना के आधार पर बेलाकुची टंगणी स्लाइडिंग जोन के पास एक अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम टंगणी कोतवाली जोशीमठ चमोली को 800 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 80000/-रू0 (अस्सी हजार रूपये) आंकी जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ पर मु0अ0सं0- 31/2023, धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त से अवैध रुप से चरस रखने के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त उमेश कुमार द्वारा बताया गया कि दो साल पहले पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मेरे बांये हाथ में चोट लग गयी थी,जिसका मेरे द्वारा ईलाज भी कराया गया परन्तु ठीक नहीं हुआ है। मैं और काम नहीं कर सकता हूं मैने टंगणी स्लाईडिंग जोन के पास चाय-पानी का खोखा खोल रखा है उसी की आड़ में मैं चरस का धन्धा करता हूँ।
नाम पता अभियुक्त- उमेश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम टंगणी कोतवाली जोशीमठ चमोली उम्र-24 वर्ष ।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…