राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड ने दी आंदोलन की चेतावनी, मागों पर अमल ना होने से है नाराज।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

उत्तरकाशी: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारणी के आवाहन पर दिनाँक 20 सितम्बर 2023 को गूगल मीट पर आनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी जनपदो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, गढ़वाल, कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे । बैठक मे सभी पदाधिकारियों द्वारा विगत माह शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मागों पर सहमति प्रदान करने व विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजने के बाद भी अभी तक शासनादेश जारी ना हो पर नाराजगी जाहिर की हैं। मीटिंग सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि यदि शासन और विभाग विगत माह को शिक्षा मंत्री जी के साथ संपन्न हुई बैठक के दौरान चर्चा में लाये गये बिंदुओं/प्रकरणों पर शीघ्र ही शासनादेश निर्गत नहीं करते हैं। तो सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उग्र विशाल आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ मागों के समाधान होने तक चरणबद्ध तरीके से आदोंलन करेगा। जिसमे सर्वप्रथम काली पट्टी बाँधकर विद्यालयों मे पठन पाठन कार्य, तत्पश्चात देहरादून में जागरण रैली, जिला मुख्यालय, मंडल मुख्यालय व प्रदेश मुख्यालय मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, और यदि उसके बाद भी कोई सकारात्मक निर्णय नही आता है तो राजकीय शिक्षक संघ बाध्य होकर राज्य स्तर पर बडे़ विशाल आंदोलन का आयोजन करेगा। इसके साथ ही आगामी चरणबद्ध आदोंलनों से छात्र- छात्राओं के पाठ्यक्रम मे होने वाले व्यवधान को अतिरिक्त वादनों द्वारा पूर्ण करने की बात कही गई है।

वहीँ मीटिंग मे उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर व महामंत्री बलवंत असवाल ने शिक्षको की मागों के शासनादेश जारी होने मे देरी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षक हितों हेतु आदोंलन मे उत्तरकाशी जनपद से भरपूर सहयोग कि बात कही है। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान द्वारा तथा संचालन प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्युली द्वारा किया गया। ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में प्रांतीय मंडल तथा समस्त जिला पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago