रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका चिन्यालीसौर व बिरजा इन्टर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने पालिका के वार्ड 5 की बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही सड़कों के व नालियों की साफ सफाई करते हुए कूड़ा एकत्रित कर नष्ट किया।
बुधवार को नगर पालिका चिन्यालीसौर व बिरजा इण्टर कॉलेज के एन एस एस के स्वयं सेवियो ने पालिका के वार्ड 5 में सफाई अभियान चलाया। ये अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है की उत्तरकाशी जनपद में भी डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी अनिल नौटियाल व कृष्णा सकलानी ने बताया कि 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वक्षता ही सेवा अभियान में स्वयंसेवियों को दायित्व दिए गए हैं। जिसमें शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, परिवार , स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध अभियान आदि के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…