रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/नौगांव : रवांई घाटी के अंतर्गत आजकल धार्मिक मेलों और दैविक कार्यक्रमों की धूम मची हुई और इसी बिच एक अनोखी पहल रंग भी ला रही है जिसमें गांव की ध्याणीयां अपने मैत्या देवता और कुछ ना कुछ भेंट दे रही है।
नौगांव प्रखडं के हिमरोल गांव से माँ भगवती सभी ग्रामीणों के साथ गंगोत्री धाम के यात्रा करके अपने मुल गांव हिमरोल पंहुची जहां ग्रामीणों ने माँ भगवती का विशाल भंडारा दिया गया,बतादें कि माँ भगवती के इस कार्यक्रम में सबसे पहले माँ भगवती मंदिर हिमरोल में पंहुचे पंडित देव उनियाल ओमप्रकाश उनियाल ने मंत्रोचारण से पुजा अर्चना की उसके बाद मुख्य पुजारी चंद्रराम बडोनी ने माँ भगवती की पुजा की उसके बाद गांव 1सौ से अधिक ध्याणीयों ने अपनी मैत्या कुलदेवी माता भगवती को सोने का क्षत्र भेंट किया जिसमें गांव की सभी ध्याणीयों ने अपार उत्साह से सोने का छत्र भेंट किया और अपनी कुलदेवी से सुख शान्ति और समृद्धि की कामना की।
माता भगवती के इसी कार्यक्रम में माता रानी दो हारूलों का फिल्माकंन और विमोचन किया गया जिसमें हारूल का फिल्माकंन लोक गायक किशोर कुमार और लोक गायक रामस्वरूप थपलियाल ने किया जिसके निर्माता देव बडोनी और आशाराम बडोनी हिमरोल हैं,हारूल के फिल्माकं के दौरान गांव की ध्याणीयों ने हारूल पर तांदी नृत्य किया जिसमें रवांई मुंगरसन्ति की अनोखी संस्कृति देखने को मिली।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…