उत्तराखंड : भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन दिलीप संघानी ने देवभूमि उत्तराखण्ड से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को संघ का सदस्य नियुक्त किया। संघ की महिला समिति में पहली बार उत्तराखंड से किसी महिला को प्रतिनिधित्व मिला है, यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक गौरव का क्षण है। इस अवसर पर नेहा जोशी ने संघ के चेयरमैन और अन्य पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का कर्तव्यपूर्ण ढ़ग से निर्वहन और कार्यों को निष्ठापूर्वक करेंगी। नेहा जोशी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएगें तथा महिला शक्ति सहभागिता से उत्तराखण्ड में भी पलायन को रोेकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएगें।टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी तथा प्रदेश के अन्य जिलों में संघ द्वारा चल रहे विकास कार्यों को ओर अधिक तेजी से पूर्ण किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। यह संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है, जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ का मुख्य उद्देश्य भारत में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें विकसित करना है। देश की जनता को उनके प्रयासों में शिक्षित करना, उनका मार्गदर्शन करना तथा उनकी सहायता करना, सहकारी क्षेत्र का निर्माण और उनका विस्तार करना भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के महत्वपूर्ण कार्य हैं।
बसंत विहार थाने में तीसरी FIR दर्ज होने के बाद तीनों मुकदमों में नामजद आरोपियों…
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह…
इंजीनियर जेनरेटर रूम में निरीक्षण करने गए थे, बिजली नहीं होने के कारण वहीं सो…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं हरियाणवी…
देहरादून का मोहब्बेवाला क्षेत्र हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है. हादसों को रोकने के…
हरिद्वार की आम जनता की सहूलियत के लिए शहर में एसी वाली सिटी बसें दौड़ने…