नैनीताल : प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद को 14 करोड़ 77 लाख की 10 विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ साथ नंदा देवी मेले को राजकीय मेला भी घोषित किया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद की 14 करोड़ 77 लाख 03 हजार की 10 विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ नंदा देवी मेले में मां नंदा और सुनंदा के दर्शन करते हुए लोगों की मांग पर नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने बूथ नं 91, नैनीताल क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मान की बात” कार्यक्रम में भी प्रतिभागी किया।
मंत्री महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की 793.38 लाख की लागत की 6 योजनाओं और सिंचाई विभाग की 683.65 लाख की लागत की 4 योजनाओं का शिलान्यास कर जनपद को 1477.03 लाख की धनराशि की कुल 10 योजनाओं का तोहफा दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…