देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, बीआरओ के कर्नल मिलन मठ, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…
इस फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन आठ इंच की है और बैटरी 4,806 एमएएच…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुये रूट प्लान जारी किया…
उत्तराखंड में अभी तक नहीं हो पाई लोकायुक्त की नियुक्ति, राज्य सरकार ने मांगा एक…