अनिल भंडारी
श्रीनगर : पंद्रह दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी जल संस्थान व निगम द्वारा ग्राम सभा पैंडुला की पांच में से एक भी मांग पर शुरुआती कार्यवाही नही होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने एक बार फिर से पाव बैंड पर धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया है ।
प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष व प्रधान सुनय कुकशाल का कहना है की पूर्व में ग्रामीणों ने पेयजल समस्याओं को लेकर कई दिनों तक धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह की मध्यस्था की बीच जल संस्थान व निगम के अधिकारियों ने यह कहकर धरना समप्तकरवाया गया था कि विभाग ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पंद्रह दिनों के अंदर जरूरी मांगों को पूरा कर दिया जायेगा और अन्य कार्यों को विभागीय स्तर पर धीरे धीरे निपटाया जायेगा ।लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई भी कर्मचारी काम तो दूर मौके पर तक नहीं पहुंचा जिसके चलते उनको फिर से धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अब जब तक उनकी मुख्य मांगो को धरना के चलते पूरा नही किया जाता है। वह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।
धरना देने वालों में प्रकाश, सूरत सिंह, धर्मानंद, सुमन, लक्ष्मी, शकुंबरी, प्रियंका अनीता देवी आदि रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…