बड़कोट मे दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल

उत्तरकाशी/बड़कोट: उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ बुद्धि सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट मे मंगलवार को हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल एवंं विशिष्ट अतिथि अनुपमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट अन्य आमंत्रित अतिथि राकेश रमोला पूर्व जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी, नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव रावत, महामंत्री विनोद मल्ल शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत समूहनृत्य, संस्कृत भाषण, संस्कृत श्लोक उच्चारण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया एवं प्रतिभागियो ने प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम के सभाध्यक्ष मनोज कुमार राही प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट, खंड संयोजक चेतन प्रसाद नौटियाल के द्वारा भी छात्र – छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। मंच संचालन कन्हैया लाल नौटियाल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व नीतू रावत, वंदना रावत, देवेंद्र रावत, हृदयराम गैरोला, निर्मल नौटियाल,जयदेव रावत आदि अन्य संस्कृत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago