जोशीमठ : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत दिनांक शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जोशीमठ के आह्वान पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक शव यात्रा निकली गयी।
इस शव यात्रा का मुख्य उद्देश्य था कि जोशीमठ मे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूरी तरह अंत हो चुका है। इसलिये श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुंड साहिब -लोकपाल यात्रा के मुख्य पड़ाव सीमान्त नगर पालिका जोशीमठ से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूरे भारत से खत्म करने, हिमालय एवं वन्य जीवों को बचाने के लिए जागरूक करना था।
जोशीमठ नगर पालिका द्वारा वर्ष 2010 मे जोशीमठ मे पॉलीथिन कैरी बैग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था, अब सिंगल यूज़ प्लास्टिक को भी पूरे देश से खत्म करने हेतु शव यात्रा के माध्यम से संकल्प लिया।
इस शव यात्रा व जागरूकता रैली मे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर मीडिएट कालेज के छात्र छात्राएं,एनसीसी कैडेट्स, पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ईओ भारत भूषण पंवार, सिविल जज विधिक सेवा प्राधिकरण, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ वीबी मर्तोलिया, पालिका के सभासदगण, व्यापार मंडल जोशीमठ, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क व पालिका कर्मचारी सम्मलित हुए।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…