देहरादून : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर स्थित सीएसआई इंस्टिट्यूट के सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि यह मात्र समीक्षा नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक चिंतन है।
शुक्रवार को आयोजित इस समीक्षा में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों सहित प्रदेश भर के सीडीओ तथा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी खंड विकास अधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान विभाग द्वारा किए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और विभाग द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजनाओं (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना) और राज्य वित्त पोषित योजनाओं (प्रधान) की समीक्षा की। मंत्री ग्राम सड़क योजना, मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना आदि योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग में बेहतर कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियों को शाबाशी भी दी।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…