युवती के साथ मारपीट व जान से मारने के प्रयास के 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/पुरोला/नौगांव : जनपद उत्तरकाशी में थाना पुरोला के अंतर्गत एक युवती का प्रेम प्रसगं मामला अब सड़क से जेल तक पंहुच गया है,बतादें कि रविवार को एक व्यक्ति (युवती पक्ष) द्वारा थाना पुरोला में मुंगरा नौगांव निवासी डॉ0 रवि परमार, उनके पिता त्रेपन सिंह परमार, माता सरोजनी उर्फ सरोज, भाई सुबोध परमार व भाभी निवेदिता के द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट व जान से मारने की कोशिश करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, जिस पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर त्रेपन सिंह परमार आदि के खिलाफ धारा 147, 307 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेशानुसार पुरोला पुलिस द्वारा उक्त मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पीडित युवती व परिजनों के आधार पर यह मामला लड़की के प्रेम-प्रसंग व शादी से जुडा हुआ है, दरअसल युवती वर्ष 2019 में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने देहरादून गयी थी, इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर मुंगरा नौगांव निवासी रवि परमार (जिसका पुरोला में डेंटल क्लीनिक की दुकान है) से जान-पहचान हुयी, जिसके बाद उन दोनो की आपस में दोस्ती हो गयी, युवती का कहना है कि नजदिकीयां बढने के बाद दोनो ने दिसंबर 2020 में देहरादून के एक मंदिर में शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़का देहरादून में युवती के कमरे में आते-जाते रहता था, दोनों पति-पत्नी के रुप में रहते थे, कुछ समय के बाद रवि द्वारा अचानक लड़की से बातचीत करनी बंद की गयी, जिसके बाद पुरोला गयी तो रवि द्वारा शादी से साफ इन्कार कर दिया और उसको वहां से चले जाने की बात कही गयी। युवती के परिजनों को भी यह बात पता चल गयी थी, जिसके बाद लड़की पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी थी, इसी बीच दोनों पक्षों द्वारा आपस में समझौता कर मार्च 2023 में SDM बडकोट कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया गया। जिसके बाद युवती लडके के साथ उनके नौगांव स्थित होटल में रहने लगी, कुछ दिन बाद वह उनके पैतृक गांव मुंगरा में चले गये। जहां पर लड़का पक्ष युवती से गाली-गलौज व दहेज की मांग व उत्पीडन करने लगे। युवती की तहरीर पर इस सम्बन्ध में 18 अगस्त 2023 को थाना बडकोट पर पुलिस द्वारा लड़के व उसके परिवार जनों के विरुद्ध 323, 504,506, 498 (ए) भादवि व ¾ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को इस मामले में त्वरित एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये। बड़कोट पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये 30 सितम्बर 2023 को चार्जशीट मा0 न्यायालय दाखिल की कर दी गयी है। युवती की तहरीर पर लडके के परिवार जनों के खिलाफ 22 सितम्बर को चौकी नौगांव पर चोरी के प्रकरण मे 454, 380 भादवि में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें जांच प्रचलित है। इसी प्रकरण में कल युवती के परिजनों की तहरीर पर थाना पुरोला पर मारपीट व जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिसमे पुलिस द्वारा 04 आरोपियों गिरफ्तार व मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago