Categories: Uncategorized

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का लिया गया निर्णय।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रूपये से बढ़ाकर 85 रूपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये और अकुशल के लिए 44 रूपये से बढ़ाकर 55 रूपये दिये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना की जायेगी। 02 फरवरी 2023 को जिला कारागार देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बेकरी यूनिट का शुभारंभ किया गया, इसके अच्छे परिणाम आने के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में अच्छी नस्ल की 10 गाय क्रय करने पर सहमति बनी। सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में शिविर की 05 बीघा भूमि पर विभिन्न प्रजाति के फलदार तथा औषधीय पौधों की पौधशाला की स्थापना के लिए बैठक में सहमति बनी। इसके लिए प्रशिक्षण, देखरेख एवं खरीद की सभी व्यवस्था उद्यान विभाग करेगा। इस पौधशाला केन्द्र से 50 से 60 बंदियों को श्रम पर नियोजित किया जा सकेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास के लिए कौशल विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। बन्दियों की रूचि एवं योग्यता के अनुसार विद्युतकार, वेल्डर, कारपेन्टर, सिलाई, बढ़ई जैसे व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। पहले चरण में 500 बन्दियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। बन्दी वस्त्रों की धुलाई के लिए देहरादून और हरिद्वार कारागारों में लॉड्री मशीन की व्यवस्था की जायेगी। जिला कारागार, हरिद्वार में संचालित पावरलूम उद्योग का आधुनिकीकरण किया जायेगा। कारागारों में निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए यदि विभागों को उत्पाद की गुणवत्ता और कीमत सही लगती है, तो क्रय करने की अनुमति दी जायेगी। फर्नीचर उद्योग के लिए इमारती लकड़ी की खरीद के लिए वन निगम से वार्ता करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री ने बैठक में सचिव न्याय को भी जेल विकास बोर्ड का सदस्य बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारागारों में बन्दियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रिक्त 11 चिकित्सकों के पदों की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाय।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव विजय कुमार यादव, आईजी जेल बिमला गुंज्याल, एआईजी यंशवंत सिंह, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, अपर सचिव गृह अतर सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों को ₹33.22 करोड़ का वितरण, सीएम धामी बोले—युवा नौकरी देने वाला बने..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के…

1 day ago

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर.

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक…

1 day ago

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, 17 दिसंबर से 45 दिन तक लगेंगे बहुद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन…

1 day ago

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का शुभारंभ, 45 दिन तक चलेंगे बहुउद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में बुधवार से ‘जन-जन की सरकार,…

1 day ago

पानी संकट के लिए समाधान: ट्रिटेड सीवेज वॉटर हाइड्रोपोनिक्स को राष्ट्रीय पेटेंट..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सीवेज के पानी को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन का आधार बनाया गया…

1 day ago

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 1971 युद्ध के वीरों और परिजनों को किया सम्मानित..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून…

2 days ago