मसूरी : उत्तर भारत सहित चीन व नेपाल में आये भूकंप का असर मसूरी में भी देखने को मिला। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग डर गये व घरों से बाहर निकल गये वहीं जो लोग कार्यालयों में थे उन्होंने भी झटके महसूस किए गये।
मसूरी में करीब तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गये। हालांकि कहीं कोई नुकसान की खबर नहीं है लेकिन मालरोड स्थित एक मकान में दरारें पड़ गई है। मालरोड स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा के घर की दीवार पर भूकंप के झटके से दरारें पड़ं गयी जिससे वह घबरा गये व घर से बाहर निकल आये। आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी के अनुसार भूकंप 5.5 रिक्टर का बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.2 नापी गई है। लगभग डेढ मिनट तक दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तराखंड और लखनऊ तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वह सोफे पर बैठकर न्यूज सुन रहे थे तभी झूमर हिलने लगा व तुरंत बाहर आये इस बीच न्यूज आई कि उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गये तो वह थोड़ी देर बाद अंदर आये तो देखा कि दीवार पर दो फुट लंबी दरार आ गयी व गैलरी में बिजली के मीटर लगे हैं वहां पर दीवार अंदर धंस गई हालांकि बड़ा नुकसान नहीं है लेकिन जब झूमर हिला तो दहशत हो गई।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…