अनिल भंडारी
श्रीनगर : निविदाएं छोटी करने की मांग को लेकर अलकनंदा ठेकेदार संघ का धरना आठवें दिन व लोनिवि कार्यालय पर पूर्ण ताला बंदी तीसरे दिन भी जारी रही जिससे विभाग में तीन दिनों से कामकाज एकदम बंद हो गए है जिससे आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तालाबंदी के तीसरे दिन भी संघ के लोगों ने बड़ी संख्या में ऑफिस समय पर लोनिवि कार्यालय को खुलते ही अपना ताला जड़ दिया जिससे विभागीय कर्मियो को बाहर से ही वापस लौटना पड़ा संघ के अध्यक्ष चिनंजीव पुंडीर का कहना है कि धरना व तालाबंदी के बाद भी शासन प्रशासन इस प्रकरण को लेकर किसी प्रकार की कार्यवाही नही कर पा रहा है जिसका सीधा अर्थ यह है की प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते उचित फैसला लेने में असमर्थ दिखाई दे रहा है जिसके चलते अब ठेकेदार संघ को और कड़े कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा ।
वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता डी.पी आर्य का कहना है कि तालाबंदी और ठेकेदारों की मांग को लेकर मैने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है साथ ही आज डी एम नई टिहरी को भी इसी संबंध में पत्राचार किया है। अब मुझे जैसा आदेशित किया जाएगा मेरे द्वारा उसी आदेश पर कार्यवाही की जाएगी। अपर सचिव के शासनादेश के वाबत पूछे जाने पर आर्य ने कहा की यह विशेष परस्तिथियों को लेकर यह शासनादेश बना था न कि हमेशा को लेकर बनाया गया था।आज ताला बंदी करने वालों में विजयंत निजवाला, विनोद रावत, विपिन पंवार, भीम सिंह, बिपिन भंडारी, अवतार सिंह, दिनेश नेगी, सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…