मसूरी : उत्तर रेलवे मंडल मुरादाबाद ने झड़ी पानी क्षेत्र में निवास कर रहे 18 परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं जिससे वहां निवास कर रहे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। वहीं भारी संख्या में रेलवे पुलिस और रेलवे के अधिकारी व पुलिस मौके पर डटी है।
मसूरी के ख्याति प्राप्त उत्तर रेलवे के स्कूल ओकग्रोव में रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। जिस पर रेलवे ने झडीपानी आकर पहले तो वहां बन रही रोड व 400 मीटर पुश्ते को अवैध बताते हुए ढहा दिया। और अब रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बने 18 मकानों को नोटिस जारी किए गये। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन रेलवे की है जबकि लोगों का कहना है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है व उनके पास रजिस्ट्री है व उन्होंने पूरे जीवन की कमाई से मकान बनाये है। जबकि रेलवे का कहना है कि यह जमीन रेलवे की है। अब रेलवे ने 18 मकानों को नोटिस दिए है। जिससे उन पर मकान तोड़े जाने का डर बना है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की यहां पर 317 एकड़ जमीन है जिसका नक्शा रेलवे के पास हैै वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे उन्हें बिना वजह प्रताड़ित कर रहा है। व उनको नोटिस दिया गया है व एक माह के भीतर जगह खाली करने करने को कहा गया है। जबकि उनके पास जमीन की रजिस्ट्री है व उसके बाद ही मकान बनाये गये। उत्तर रेलवे के द्वारा नोटिस जारी करने के बाद लोगों में भय का माहौल बना है। वहीं दूसरी ओर रेलवे की जमीन पर रोड बनाने व पुश्ता लगाने पर जेसीबी से पुश्तेे तुड़वा दिए गये व रोड को गार्डर लगा कर बंद कर दिया गया है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…