रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : यमुना घाटी के बागवानों ने बीमा कंपनी को लेकर बेहद नाराजगी जताई है ,बागावानों ने बीमा कंपनी पर गंभीर आरोप लगायें हैं मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में बताया कि सेब के बागवानों ने फलोरिंग के समय सेब का बीमा करवाया था लेकिन बीमा कंपनी ने कोई सुध नहीं ली है,बतादें कि इस बीते सीजन फलोरिगं से लेकर सेब के सीजन की तुडा़न तक भारी ओलावृष्टी हुई है जिससे बागवानों को भारी नुकसान हुआ है और आर्थिक तौर पर सेब के बागवान आहात हुये हैं लेकिन बागवानों ने अपनी सुरक्षा के लिये फसल बीमा करवाया था लेकिन राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद भी अभीतक सेब का बीमा नहीं दिया गया।
सेब के बागवान अध्यक्ष आजाद डिमरी, सुदंर सिलवाल, अरविन्द बिजल्वाण, संजय डोभाल, प्रेम लाल, राजेश कुमार सहित दो दर्जन से अधिक बागवानों ने उप -जिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और जल्द बीमा राशी बागवानों को देने की मांग उठाई है।
और बताया कि यदि बागवानों की मांगे नहीं मानी जाती तो यमुना घाटी के बागवान आंदोलन को बाध्य होगें।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…