रवांई घाटी पत्रकार संघ ने स्थानिय संस्कृति और स्थानीय परिधानों को बढावा देने पर किया मंथन।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

पुरोला /उत्तरकाशी : रंवाई घाटी पत्रकार संघ की बैठक आज रविवार को नगर पंचायत पुरोला के सभागार में सम्पन हुई !संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा -परिचर्चा की गई।बैठक में स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने व प्रचार प्रसार के लिए पौराणिक स्थानीय परिधानों व स्थानीय पकवानों को सरंक्षण करने का निर्णय लिया गया !जिससे रंवाई घाटी की पौराणिक लोक संस्कृति से आने वाली युवा पीढ़ी व देश दुनियाँ को परिचित कराया जा सके। रंवाई घाटी पत्रकार संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शोसल मिडिया पर किसी भी सदस्य द्वारा किसी भी विभागीय अधिकारी /कर्मचारी या विभाग की कार्यप्रणाली पर बिना सबूतों के टिप्पणी की जाती है तो उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी, रंवाई घाटी पत्रकार संघ का उससे किसी प्रकार का संबंध नहीं होगा। तथा पत्रकारिता के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी कर्मचारी या संस्थान का उत्पीड़न किया जाता है तो संघ उसके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही करेगा। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन सिंह नेगी ने बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए सभी पत्रकारों का स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया !नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्भोदन में कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता से ही समाज को सही दिशा मिलती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। रंवाई घाटी पत्रकार संघ ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार प्रकट किया।

बैठक में जिला पत्रकार संघ व रंवाई घाटी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, एसयूड़ब्लूजे के अध्यक्ष तिलक रमोला,सरंक्षक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल, महामंत्री विजयपाल रावत, जयप्रकाश बहुगुणा, बलदेव भंडारी, वीरेंद्र चौहान, सचिन नौटियाल, भगवती रतूड़ी, अनिल रावत, विनोद रावत, नितिन चौहान, हरीश चौहान, अरविन्द थपलियाल, उपेंद्र असवाल, संदीप चौहान, सोबन असवाल, मदन पैन्यूली आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago