रिपोर्ट – विनय उनियाल
देहरादून : देहरादून के झंडा वार्ड में रामलीला समिति के अध्यक्ष सोमप्रकाश की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल। कांग्रेस के इस सम्मेलन में झंडा वार्ड से सभी संभावित पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी, पूर्व विधायक राजकुमार, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल एवं झंडा वार्ड से कांग्रेस नेता मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन झंडा वार्ड से पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे अवधेश पंत द्वारा किया गया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने कहा की झंडा वार्ड शहर की आर्थिकी और आस्था का मुख्य केंद्र है, यहां दरबार साहिब, प्राचीन गंगा मंदिर, पृथ्वी नाथ मंदिर, हनुमान चौक का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर इत्यादि महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन केंद्र है, और साथ ही यहां झंडा बाजार और हनुमान चौक मार्केट हैं जो शहर की आर्थिकी का महत्वपूर्ण अंग है, लगभग पूरे शहर की अर्थ व्यवस्था हमारे झंडा वार्ड से चल रही है। भाजपा के कारण देश की अर्थव्यवस्था को पहुंची क्षति को समझना और जनता को समझना हमारे लिए और भी अधिक महत्वपूर्ण है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था कितनी चौपट कर दी है इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कुछ समय पूर्व आई एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की फाइनेंशियल इम्यूनिटी रिपोर्ट जो बता रही है कि लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के लगभग 50% कस्टमर या तो पॉलिसी सरेंडर कर चुके हैं या उनकी पॉलिसी लैप्स हो चुकी है। एक मिडिल क्लास परिवार के लिए यह आखिरी चीज होती है जिसका नंबर बैंक बैलेंस के बाद आता है। इन आंकड़ों को हमें गंभीरता से लेना होगा और जनता को भी देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बारे में जागरूक करना चाहिए। भाजपा देशवासियों की आंखों में धर्म की धूल झोंक कर पूरे देश को गरीब और अपने उद्योगपति मित्रों को बड़े से बड़ा पूंजीपति बनाने में लगी है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड अध्यक्ष आशीष सक्सेना, अभिषेक त्रिपाठी, शालीन बंसल इत्यादि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…