पिथौरागढ़ : असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिको ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौपकर असम रायफ़ल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया।
पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह में हुए भेट के दौरान असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिक और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि उपनल के माध्यम से असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों को सेवायोजित नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद दूरभाष पर उपनल के एमडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने दूरभाष पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी इस विषयक अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण मंत्री ने असम रायफ़ल्स के प्रतिनिधिमण्डल को यह भी अवगत कराया कि 2018 के बाद सरकार ने असम रायफ़ल्स के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार में नियुक्ति दी है।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…