चमोली : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 11 अक्टूबर 2023 को कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि झड़कुला नामक स्थान पर एक व्यक्ति अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर HC महेश ऐठानी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई में नीचे उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई। उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसे SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रोप की सहायता से खड़ी चढ़ाई से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान कमल बहादुर के रूप में हुई जो मूल रूप से नेपाल निवासी था तथा जोशीमठ में दैनिक मजदूरी का कार्य करता था।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…