उत्तरकाशी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 11 अक्टूबर 2023 को पुलिस चौकी यमुनोत्री द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि यमुनोत्री मार्ग पर एक महिला श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब हो गया है जिन्हें अस्पताल पहुँचाये जाने के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी सुनील तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त महिला श्रद्धालु हरियाणा से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए थे व अचानक रास्ते में महिला का स्वास्थ्य खराब गया। SDRF टीम द्वारा उक्त महिला श्रद्धालु को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा उचित उपचार हेतु जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला का नाम :- नीलम यादव उम्र 50 वर्ष, निवासी :- हिसार, हरियाणा
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…