मसूरी : जार्ज एवरेस्ट पर्यटक स्थल क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के आने जाने में हो रही परेशानी को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी का समाधान किया गया। वहीं निःशुल्क पास के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जायेगा।
जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने जाने पर जार्ज एवरेस्ट पर्यटक स्थल का संचालन कर रही कंपनी ने रोक लगा रखी है जिससे लोगों में लगातार आक्रोश बढ रहा है। जिसको लेकर एसडीएम ने कंपनी के अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया कि जो भी लोग जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में निवास करते हैं या उनकी दुकानें आदि है उन्हेें निशुःल्क जाने दिया जायेगा लेकिन वह कोई व्यावसायिक उपयोग नहीं करेंगे। वहीं पर्यटक जाते हैं तो उनसे शुल्क लिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों को निःशुल्क जाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जायेगी उसके बाद निर्णय लिया जायेगा। साथ ही जार्ज एवरेस्ट में पहले से चल रही गोल्फ कार्ट को चलाने पर कहा कि इसके लिए कपंनी व गोल्फ कार्ट चलाने वाले आपस में समस्या का समाधान शीघ्र निकालेंगे ताकि उनका भी नुकसान न हो।
इस मौके पर कंपनी की ओर से पूर्व डीआईजी शिव कुमार, प्रबंधक अजय दुबे, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, हीरा लाल आर्य, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के प्रकाश राणा, उक्रांद के मोहित डिमरी, रमेश लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…