चकराता क्षेत्रान्तर्गत मीनस के पास दुखद हादसा, तीन की मौत।

देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 14 अक्टूबर 2023 को तहसीलदार चकराता द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट त्यूणी में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सतेंद्र रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल पर एक बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों के विवरण:-
1. राकेश कुमार पुत्र सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक)
2. सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम, 35 वर्ष
3. श्याम सिंह पुत्र भागमल, 48 वर्ष
उपरोक्त सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

रेस्क्यू टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह, आरक्षी दिनेश चौहान, धजवीर चौहान, बारू चौहान, महेंद्र चौहान, पेरामेडिक्स गौरीदत्त शर्मा, उपनल चालक भूपेंद्र सिंह।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

22 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago