रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज को राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु, उदयपुर शहर जिले की प्रवासी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, और इसी के चलते वह जिले की चुनाव प्रबंधन समिति और समन्वय समिति की बैठकों में शामिल हुई जिसमे कि गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं दिल्ली के प्रान्त संगठन मंत्री पवन राणा भी उपस्थित रहे इसके साथ -साथ सोशल मीडिया की बैठकें, मंडल के बूथ अध्यक्षों की, पन्ना प्रमुखों की बैठकें की, ओ.बी.सी सम्मलेन तथा महिला शक्ति सम्मलेन को सम्बोधन किया। लगातार लोगों के बीच पहुंचकर राजस्थान की गहलोत सरकार को बेनकाब करने का काम कर रही हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और उदयपुर जिला प्रवासी प्रभारी दीप्ति रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यों, जनहितैषी नीतियों, सुशासन और विकास का रोड मैप लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर पहुंच गया है।
दीप्ति रावत ने उदयपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं के दर्द को उन्होंने समझा और मातृशक्ति के लिए अनेक ऐतिहासिक योजना चलाई जैसे कि जल मिशिन योजना, किसान नीति, उज्ज्वला योजना, हर घर इज्जतघर, इसके साथ साथ लोकतंत्र में महिलाओं का गौरव बढ़ाते हुए 33% आरक्षण देकर लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित करके महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है साथ ही भाजपा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्य हुए है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर शहर के नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान दीप्ती रावत ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान महिला उत्पीड़न में देश में नंबर वन है।
कांग्रेस के 5 साल के शासन में 2 लाख महिला उत्पीड़न और 30 हजार दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गहलोत सरकार कैसे चल रही है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हो, पेपर लीक हो, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने से मुकरना हो, महिलाओं को पेंशन या फिर बिजली और पेट्रोल-डीजल की दरों से आम जनता परेशान करना। इस सरकार ने लोगों के साथ खूब वादाखिलाफी की है।
दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा जो बोलती है, वह करके दिखाती है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता से किया अपना हर वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। जनता के पास इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की जीत तय है।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…