डिस्पेंसरी तोड़ने पर गीता कुमाई ने धरना दिया, पालिकाध्यक्ष ने कहा जनहित में तोड़ा।

मसूरी : शहर की माल रोड पर मुख्य डाकघर के समीप डिस्पेंसरी रात में तोड़े जाने पर पालिका सभासद ने मौके पर जाकर धरना दिया व डिस्पेंसरी तोड़ने का विरोध करते हुए मांग की कि यहां पर पुनः डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाय अन्यथा वह धरना देती रहेंगी। इसके बाद धरना स्थल का एसडीएम नंदन कुमार ने निरीक्षण किया व जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
नगर पालिका परिषद की सभासद गीता कुमाई ने मुख्य डाक घर के समीप डिस्पेसरी तोड़े जाने का विरोध किया व मौके पर जाकर धरना दिया। मालूम हो कि नगर पालिका बोर्ड बैठक में डिस्पेंसरी को तोडने का प्रस्ताव बहुमत से पास करने के बाद डिस्पेंसरी तोड़ी गई हालांकि सभासद गीता कुमाई ने बोर्ड बैठक में भी इसका विरोध किया था।

पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि जनप्रतिनिधि का अर्थ जनता के हित के प्रस्ताव पास करना है लेकिन पालिका में जनप्रतिनिधियों ने डिस्पेंसरी तोड़ने का प्रस्ताव पास किया जबकि यह मेरे वार्ड में आता है लेकिन मेरे से भी नहीं पूछा गया बल्कि बोर्ड में दूसरे वार्ड के सभासद दर्शन रावत के द्वारा प्रस्ताव बोर्ड में लाया गया जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। उन्होंने कहा कि इसमें भ्रष्टाचार किया गया है। धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने भी निरीक्षण किया व जांच का आश्वास दिया। जिसके बाद सभासद गीता कुमाई ने धरना समाप्त कर दिया व सहयोगियों का धन्यवाद किया। धरने पर गीता कुमाई के साथ ही कमल भंडारी, कामिल अली, तनमीत खालसा, संजीव पंवार सहित लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार श्री बिजेन्द्र पुंडीर जी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार

वहीं पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि यह पालिका की संपत्ति है व जो डाक्टर यहां बैठते थे उन्होंने लिखकर दिया। पालिका ने इसे जनहित में खुलवाया है यहां पर बोटलनेक था जिसे तोड़ कर रोड का बोटलनेक हटाया गया, यह भी कहा कि यहां पर कोई निर्माण नही होगा। अब इसमें केवल राजनीति की जा रही है जब सेंटमेरी बंद किया गया तब ये लोग कहां थे जिनकी सरकार ने अस्पताल बंद करवाया।

जनता की कानाफूसी

आपको बता दें कि मसूरी शहर के कई अन्य जगहों पर भी बोटलनेक है पर उनपर कोई कार्यवाही पालिका प्रशासन द्वारा नही की गई। वहीँ स्थानीय लोग भी पालिका द्वारा मुख्य डाकघर के समीप डिस्पेंसरी को देर रात ध्वस्त करने को लेकर कई प्रकार की टिप्पणियां कर रहे हैं। जिसमे एक होटल को भी लाभ पहुंचाने तक कि बात की जा रही है।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…

1 day ago