रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में सोमवार 16 अक्टूबर को 33 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला उत्तरकाशी के जनपदीय पदाधिकारियों, ब्लाक पदाधिकारियों एवं मंडल और प्रांतीय मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों का कहना है शिक्षा मंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक में संगठन के न्यायोचित मुद्दों पर सहमति बनने और एक माह के अंदर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के पश्चात् भी तीन माह होने वाले हैं किन्तु अभी तक सरकार और विभाग से कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। सरकार और विभागीय उदासीनता और नकारात्मक दृष्टिकोण के चलते शिक्षकों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। यदि सरकार शीघ्र ही शिक्षकों के जायज और ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं करती है तो संगठन को आक्रामक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पडेगा। धरना कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है तथा अपने हितों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया है।
धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर, जिलामंत्री बलवंत असवाल, साधना जोशी, संदीप बधानी,हिमानी मटूडा, पुरुषोत्तम सैसवाण, वीरेन्द्र बसियाल, विजय रावत, शांति प्रसाद नौटियाल, राजपाल कोहली, राजेश नौटियाल, विमल उनियाल, भूरेलाल सेलवान, गिरीश नौटियाल, प्रवेश नौटियाल, वसुदेव रावत,विपिन थपलियाल, विनोद नौटियाल, मनोज पाल परमार, विनोद मल्ल, महेश उनियाल, गंभीर राणा, आशीष रमोला, धनमोहन राणा, अवतार चौहान, उपेन्द्र रावत, सरोजनी भंडारी, पूनम पंवार, आदि सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…