नैनीताल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया दिनाँक 16 अक्टूबर 2023 की देर रात्रि पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से SDRF को सूचित हुआ कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए उक्त शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।
मृतक का विवरण:- पूरण सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी- पिथौरागढ़।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…