महाविद्यालय में संपन्न हुआ दो दिवसीय विजिट कार्यक्रम।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/बड़कोट : राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बडकोट में नैक पीयर टीम की दो दिवसीय विजिट (दिनांक 19 एवं 20 अक्‍टूबर 2023) आज अंतिम बैठक के साथ संपन्न हुई विजिट के प्रथम दिवस नैक पीयर टीम ने महाविद्यालय में प्रातः8:30 बजे पहुंची जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं,अध्यापकों एवं कार्यालय स्टाफ ने नैक पीयर टीम का जोरदार स्वागत किया स्वागत के बाद टीम ने महाविद्यालय के शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित की इसके पश्चात महाविद्यालय की एन०सी०सी० इकाई के कैडटों द्वारा टीम को गाड ऑफ ऑनर दिया गया । तत्पश्चात टीम आई०क्‍यू०ए०सी कक्ष में गई जहां सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार ने प्राचार्य प्रेजेंटेशन रिपोर्ट प्रस्तुत की उसके बाद टीम ने दोनों संकायों (कला एवं विज्ञान) के प्रत्येक विभाग का क्रमशः भौतिक निरीक्षण किया विभागों के निरीक्षण के पश्चात टीम ने एन०एस०एस, एन०सी०सी रोवर्स/रेंजर्स इकाई का संपूर्ण निरीक्षण किया इसके पश्चात टीम द्वारा छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्र परिषद, पी०टी०ए के सदस्यों,आई०क्यू०ए०सी के सदस्यों के साथ क्लोज डोर मीटिंग का आयोजन किया गया इसके बाद 3:00 बजे से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें उत्तराखंड रवांई का तांदी नृत्य, पांडव नृत्य एवं गढ़ जौनसार की संस्कृति आकर्षण का केंद्र रही सांस्कृतिक संध्या के बाद टीम के द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं कर्मचारियों के साथ क्लोज डोर मीटिंग का आयोजन किया गया ।

द्वितीय दिवस टीम प्रातः 8:30 बजे महाविद्यालय में पहुंची जिसमें सर्वप्रथम टीम छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान में शामिल हुई उसके पश्चात टीम के सदस्यों के द्वारा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया गया, साथ ही परीक्षा, आई०सी०टी स्मार्ट कक्ष, स्वच्छता, ग्रीन केंपस, कीड़ा, कैरियर काउसंलिंग, एंटी ड्रग, कार्यालय एवं स्वास्थ्य तथा स्वच्छता संबंधी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया साथ ही महाविद्यालय में निर्मित एन०एस०एस वाटिका, बॉटनिकल गार्डन, आदि का भी निरीक्षण किया गया तत्पश्‍चात अंतिम बैठक के साथ ही दो दिवसीय नैक मूल्‍यांकन विजिट संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने कहा कि नैक मूल्‍यांकन विजिट महाविद्यालय के 30 वर्ष के इतिहास में पहली बार है जो महाविद्यालय के लिए विकास का मील का पत्‍थर साबित होगा।
नैक पीयर टीम में प्रोफेसर मंटू साहा वर्धमान विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल (अध्यक्ष), प्रोफेसर सुधीर कुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली (सदस्य समन्वयक) तथा प्रोफेसर अशोक पांडुरंग महाजन प्रगति कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, महाराष्ट्र (सदस्य) आर.एस.असवाल (डारेक्टर प्रतिनिधि) के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान महाविद्यालय में डॉ अंजु भट्ट, डॉ रश्मि उनियाल,डॉ जगदीश चन्‍द्र रस्‍तोगी, संगीता रावत, विनय शर्मा, डॉ बी०एल०थपलियाल, दिनेश शाह, डी०पी०गैरोला, डॉ अर्चना कुकरेती, डॉ अविनाश कुमार मिश्रा, डॉ प्रवेश कुमार, डॉ प्रमोद नेगी, कर्मचारी स्‍टॉफ में शार्दुल सिंह बिष्‍ट राहुल राणा, शीतल चौहान, उपेन्‍द्र रावत, दीपक जयाडा, दिपेन्‍द्र रावत, सुनील आर्य, यशपाल जयाडा, एपिन दुर्गा लाल सहित तमाम प्रध्यापक और गणमान्य मौजुद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts