मसूरी : मसूरी कोतवाली के तत्वाधान में ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत पुलिस ने गांधी चौक पर चौपाल लगा कर युवाओं को नशे से दूर रहने का आहवान किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत प्रदेश को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना मसूरी पुलिस ने मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी चौक में चौपाल लगाई व मसूरी में रहने वाले निवासियों सहित पर्यटकों के बीच नशे से दूर रहने का आहवान किया गया। वहीं ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नशे के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस की चौपाल आयोजित की गयी। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नम्बर आम जन के मध्य प्रसारित किया गया, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लाभदायक सूचना उपलब्ध करा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा।
चौपाल में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा अपने अपने विचार रखते हुए पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…