अनिल भंडारी
श्रीनगर : गांव की पेयजल समस्या को लेकर ग्राम सभा पैंडुला के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन के साथ ही आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा रहा है विभाग व प्रशासन की और से कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा जिसके चलते ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी लक्ष्मी बहुगुणा के नेतृत्व में जारी रहा ।
धरने के तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर ग्राम प्रधान सूनय कुकशाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही ग्रामीणों की मांगो पर विभाग कार्यवाही नही करता है तो मजबूर होकर ग्रामीणों को धरने के साथ ही पुतला दहन,भूख हड़ताल व चक्का जाम जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में जब धरना समाप्त करवाया गया था उसके बाद प्रशासन ने विभाग से यह जानने तक की जहमत नहीं उठाई कि विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर क्या कार्यवाही की।धरना समाप्त करवाने के बाद प्रशासन व विभाग आराम की नींद सो गए है जिन्हे जगाने के लिए ग्रामीणों को फिर से धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। तीसरे दिन धरने पर अनीता संध्या, प्रियंका, संगीता, तनुजा, लक्ष्मी देवी, गणपति, चिंतामणि, सोहनलाल, सुमन प्रकाश, अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…