प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर में 101 कन्याओं का किया गया पूजन।

टिहरी गढ़वाल : रविवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा कद्दूखाल, टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं उनके पिता गणेश जोशी शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, नेहा जोशी, टिहरी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल एवं उनके परिवार जनों ने नौ दुर्गा स्वरूपा 101 कन्याओं का पूजन किया। उनके द्वारा कन्याओं के पांव पखारे गए, उनका विधि विधान से पूजन किया व चुनरी ओढ़ाकर आरती की गई तथा प्रसाद वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने शक्तिपीठ माँ सुरकण्डा देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां सुरकण्डा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है।

नेहा जोशी ने शारदीय नवरात्र की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका केंद्र बिंदु महिला ही है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार बहन बेटियों के लिए जिस तरह से कृत संकल्पित है और भारतीय जनता पार्टी इसी विचारधारा के साथ कार्य करती है, इसी भाव के साथ आज शक्तिपीठ सुरकंडा देवी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष टिहरी राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी सतेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, जिलाध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम रावत, कमली भट्ट, दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, गौरव गुसाईं, देवेंद्र बिष्ट सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

9 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

10 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago