रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जंग तेज हो गयी है और राजनैतिक संगठन अपने किले को मजबूत करने की जुगत में जुट गये हैं।
राजनैतिक हलचल को देखते हुये वर्षों से अध्यक्ष पद के लिये मेहनत कर रहे एबीवीपी के राहुल नौटियाल ने आर्यन छात्र संगठन का दामन थाम लिया है जिससे आर्यन ग्रुप को एक संजीवनी मिल गयी है।
बतादें कि राहुल नौटियाल विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन संगठन में छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनी जिससे राहुल ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आर्यन ग्रुप का दामन थाम लिया।
आर्यन छात्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष दिपेद्रं कोहली ने बताया कि राहुल नौटियाल ने एवीबीपी को छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आर्यन का दामन थामा है और संगठन में उनके आने से उर्जा बढी है जिसके चलते महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव के लिये राहुल नौटियाल के नाम पर सहमति भी बन गयी है और संगठन राहुल के साथ खडा़ है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…