अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के गांव-गांव में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच होगी। जल संस्थान द्वारा महिला निगरानी समितियों को पानी की गुणवत्ता जांच के लिए वाटर टेस्टिंग किट प्रदान की जा रही है। तथा पानी की जांच कैसे की जाती है उन्हें सिखाया जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल संस्थान द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सम्मुख पानी की गुणवत्ता की जांच के सम्बंध में डेमो दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत हर घर को नल व जल उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया हो इसके लिए हर गांव में पानी की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। जल संस्थान व जल निगम को प्राप्त जल परीक्षण किट को गांव -गांव जाकर वितरित की जा रही है। साथ ही महिला निगरानी समिति को जल संस्थान की टीम द्वारा पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए है कि गांव के स्थलीय निरीक्षण के दौरान गांव में पेयजल लाईन व जल स्रोत से प्राप्त पानी की गुणवत्ता की भी जांच करें। ताकि गांव में पानी की गुणवत्ता का पता चल सकें। महिला निगरानी समितियों को पानी की गुणवत्ता के जांच हेतु पानी का पीएच,मटमैलापन, कुल कठोरता, कुल क्लोराइड,क्षारीयता, शेष क्लोरीन, लोहातत्व, नाइट्रेट, फ्लोराइड, बैक्टीरियल के सम्बंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान बलदेव सिंह डोगरा, लैब टेक्नीशियन शांति व शंकर राय मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…