अनिल भंडारी
श्रीनगर : पेयजल समस्याओं को लेकर पैंडुला के राजस्व ग्राम बकोला, पिपोला, अडैली व ककड़पाली के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंच कर गणपति पोखरियाल की अध्यक्षता में मौन रखकर चौथे दिन भी धरना जारी रखा।
धरना स्थल पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने आरोप लगाया कि पंद्रह दिन का समय देने के बाद फिर से धरने के चार दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई अधिकारी कर्मचारी उनकी सुध लेने नही पहुंचा।जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने चौथे दिन का धरना मौन रहकर दिया ।ग्रामीण मांग कर रहे है कि उनकी पेयजल योजना को मलेथा-अकरी बरज्युला से जोड़े जाने के साथ ही ग्रामीण की निजी कृषि भूमि पर बने टैंक का उचित मुआवजा व जल मिशन के तहत हर घर नल से जोड़ने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए।लेकिन प्रशासन व विभाग कोरे आश्वासन के सिवाय कुछ भी काम करने को तैयार नहीं है चौथे दिन धरना देने वालों में आशाराम, जनार्दन प्रसाद, सूरत सिंह, सुरेंद्र दत्त, लक्ष्मी प्रसाद, किरण देवी, भागेश्वरी देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, उषा देवी मीना देवी, कविता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…