राजकीय महाविद्यालय पुरोला संकाय भवन के लिये 06करोड़ स्वीकृत, सरकार और भाजपा जिलाध्यक्ष का जताया आभार।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : पुरोला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय महाविद्यालय पुरोला में कला संकाय भवन के लिए 6 करोड़ की धनराशि आवंटित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया। विगत कुछ दिन पूर्व छात्र संघ एवं पूर्व छात्र नेताओं की तरफ से जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा को एक ज्ञापन सौंपते हुए पुरोला महाविद्यालय में कला संकाय भवन के लिए प्रयास करने का आग्रह किया था.जिसमें सत्येंद्र राणा ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से वार्ता करके समस्या से अवगत कराया. और उच्च शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कल संचय भवन राजकीय महाविद्यालय पुरोला के लिए धन आवंटित करवाया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने पुरोला की आम जनमानस की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं की तरफ से मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल, पुरोला मंडल के अध्यक्ष जगमोहन पंवार, नौगांव मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, छात्र संघ अध्यक्ष शिवम नौडीयाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गण चंद्रकांता रावत, मनमोहन रावत, अमन चुनार, विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री प्रवीन असवाल, विभाग संयोजक राकेश नेगी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कपिल नेगी, विद्यार्थि पारिषद के छात्र नेता सुभम बिजल्वाण सहित ABVP के कार्यकारणी छात्र- छात्राएं उपस्थित है।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts