रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश, कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर से प्रत्येक ग्राम पंचायातों से एकत्रित किये गये मिट्टी कलश को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार तथा प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कलश को राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून के लिए रवाना किया।
इससे पूर्व जनपद के सभी 508 ग्राम पंचायतों की मिट्टी को प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एकत्रित किया गया जहां से उन्हे कलश में भरकर दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को जनपद स्तर के लिए रवाना किया गया। राज्य स्तर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षा गृह में 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को सम्मान के साथ जनपदों से आये कलशों को एकत्रित कर 30 अक्टूबर को जनपदों के कलशों को राष्ट्रीय स्तर नई दिल्ली के रवाना किया जायेगा। शहीदों की मिट्टी से भरे कलशों को राज्य स्तर पर पहुंचाने की व्यवस्था युवा कल्याण विभाग के द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक युवक मंगल दल के पदाधिकारी तथा नगर क्षेत्र से प्रा0र0द0 स्वयं सेवकों की व्यवस्था की गई, जो कलश को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचायेंगे।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सरकार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों से मिट्टी एकत्रित कर राष्ट्रीय स्तर नई दिल्ली में वाटिका बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य एवं जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायतों से सैनिक सरहदों पर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…