देहरादून : संयुक्त राष्ट्र की प्रतिनिधि एवं निर्देशक सैक्ट्रीएट यूनाईटेड नेशन फोरम ऑन फारेस्ट (यू0एन0एफ0एफ0) डाक्टर ज्यूलियट बाओ एवं अन्य प्रतिनिधि द्वारा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर राजधानी देहरादून स्थित को-आपरेटिव रेशम फेडरेशन के सिल्क पार्क भवन में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ आज फेडरेशन द्वारा विभिन्न कार्यों एवं उत्पादों की जानकारी ली गई एवं रेशम फेडरेशन द्वारा की जा रही गतिविधियो संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। डॉ. बियाओ ने फेडरेशन द्वारा जनजाति एवं अन्य दुर्बल वर्ग के लोगों के लिये संचालित योजनाओं की प्रशंसा की गई एवं सिल्क पार्क में बुनाई कार्यशाला में तैयार किये जा रहे उत्पादों का निरीक्षण किया गया। डाक्टर ज्यूलियट बाओ के पास औद्योनिक, कृषि एवं वन के क्षेत्र में प्रचुर अनुभव है। उनके द्वारा 32 से अधिक वर्षों तक अफ्रिका, लैटिन अमेरिका आदि मेें जटिल प्रबंधन कार्य किये गए जिनमें पर्यावरण, लैगिंक समानता के क्षेत्र में उनके द्वारा कार्य किया गया उन्हें पश्चिम अफ्रीका में पहली महिला वनपाल होने का गौरव भी प्राप्त है। डॉ. बियाओ ने संरक्षित क्षेत्रों के सहभागी प्रबंधन सहित अभूतपूर्व पहल की शुरुआत की है।
भ्रमण के उपरान्त डा0 बाओ ने दून सिल्क के रिटेल स्टोर से विविध प्रकार से देहरादून में निर्मित रेशम के वस्त्रों का क्रय भी किया उनके द्वारा देहरादून में निर्मित रेशम के वस्त्र की गुणवत्ता की प्रशंसा की गई।
इस अवसर में, प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल प्रदीप कुमार, प्रबंधक मातबर कण्डारी, टैक्स इंजी अकिंत खाती, अनिल डोभाल, दर्षन सिंह, नेहा खाती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…