मसूरी : सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सर्वे के मैदान में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने पहले मार्चपास्ट की सलामी ली व उसके बाद खेल शुभारंभ की घोषणा की।
खेलों के शुभारंभ से पूर्व स्कूल कैप्टन ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलायी व उसके बाद मशाल से पूरे मैदान का चक्कर काटा गया। वहीं इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व पीटी, डबल ड्रिल, लेजियम, कराते पिरामिड, पॉम पॉम ड्रिल हुपला, चीयर लीडर नृत्य,योगा आदि का दांतो तले उंगली चबाने वाला प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार अक्षरा गुप्ता, व आदित्य पुंडीर को दिया गया। प्रतियोगिता में ओवर आल ट्राफी पटेल हाउस ने जीती। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व आई जी मनोरंजन त्रिपाठी ने पुरस्कार वितरित किए व बच्चों को बेहतर खेल खेलने का संदेश दिया व कहा कि इससे जहां शरीर स्वस्थ्य रहता है वहीं अनुशासन में रहने का अवरस मिलता है। उन्होंने बच्चों का आहवान किया कि पढाई के साथ साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।
अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर संजना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वाइस प्रधानाचार्य सिस्टर सार्ल्ड, मैनेजर सिस्टर जुपिटा, हेैपंटन कोर्ट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर रोजिली, सिस्टर गीता, फादर एंथनी, उषा भटट, हीरा रावत आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर जूनियर वर्ग में बेस्ट एथलीट अरमान सिंह ,श्रेया थापा रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…