रिपोर्ट – सुनील सजवाण
धनोल्टी/थत्यूड़ : रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक सामिती थत्यूड जौनपुर के सौजन्य से पौराणिक रामलीला मंचन मे ताडका वध व मारीच सुबाहु लीला प्रमुख दृश्य रहे।
अयोध्या मे गुरूविश्वामित्र राक्षसो के द्वारा ऋषि मुनियों के यज्ञ व धार्मिक कार्यो मे विघ्न पंहुचाने के कारण राम और लक्षमण को राजा दशरथ से स्वयं के आश्रम मे ले आते हैं जंहा पर राक्षसो की माता ताडका से भगवान राम का सामना होता है भगवान राम ताडका का वध कर देते है।
यह सुचना जब मारीच व सुबाहु को पता चलती है तो वो भी प्रभु राम व लक्ष्मण से युद्व करते हैं जंहा भगवान राम के हाथों बीना फल का बाण मारीच का लगता है और मारीच युद्व छोड कर भाग जाता है और मर्यादा पुरूषोतम राम चन्द्र जी की भक्ति करने लगता है। सुबाहु का वध राम जी के हाथों होता है।
इस अवसर पर रामलीला मे पात्र कमल किशोर नौटियाल, विमल नौटियाल, राम प्रकाश भट्ट , मुनिम प्रधान, गौरव चमोली, राहित नौटियाल , प्रवीन पंवार आदी थे।
वंही समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल , सचिव सुनील सजवाण, मुनिम प्रधान, हरी लाल, गुरू प्रसाद, हरिश नौटियाल, संदीप शाह, रमन जोशी, संदीप राणा आदी लोग मौजूद रहे।
मंच का संचालन सुनील सजवाण ने किया।
नेपाल में आई बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अभी…
नेपाल में आई बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अभी…
नेपाल में आई बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अभी…
पौड़ी मासों तल्ला में मुर्गियों के बाड़े में घुसे गुलदार ने जमकर दावत उड़ाई. ट्रेंकुलाइज…
कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों को VDA का लाभ देने पर निर्णय लिया है. कर्मचारियों ने…
उर्स में युवती से छेड़छाड़ और उसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…