मसूरी : शिवा स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में हैप्पी वैली के मैदान में आयोजित तृतीय मनोज राणा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में सुदंर वाला ने राजपुर एफसी को 2-1 से हराया।
प्रतियोगिता में मसूरी व देहरादून की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीएस नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 51 हजार रूपये व ट्राफी दी जायेगी वहीं उपविजेता को 25 हजार व ट्राफी दी जायेगी। वहीं सेमीफाइनल में पहुचने वाली टीमों को 15 -15 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर, मैन ऑफ द दूर्नामेंट आदि को भी पुरस्कार दिए जायेगे। प्रतियोगिता के अन्य मैचों में दून ने ब्लू एफसी को 3-0 से व शिवा बी ने तिब्बतन होम्स को 1 -0 व शास्त्री क्लब ने शिवा यंग को 1-0 से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। इस मौके पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, जोत सिंह गुनसोला, ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अजय हांडा, पालिका सभासद जसवीर कौर, जगजीत कुकरेजा, वीरेन्द्र पंवार, कुलदीप रावत, मनोज गर्ग, नीरज गर्ग, अनिल, बाबू, पिंटू, राजेद्र, राहुल व शिवा स्पोर्टस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…