मसूरी : भाजपा के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के मसूरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसूरी व धनोल्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने आये हैं, व मंडल प्रवास के तहत रात्रि प्रवास करेंगे।
मसूरी पहुंचने पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत सहितपार्टी कार्यकर्ताओं ने ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का माल्यार्पण व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ओबीसी समाज का सम्मान किया व उन्हें जागरूक कर उनका अधिकार दिलाया है उससे ओबीसी समुदाय उत्साहित है। उन्होंने कहा कि वह मंडल प्रवास के तहत आये हैं व यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है उसमें शामिल होने आये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में उत्तराखंड से भाजपा की पांचो सीटे जीतेंगे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भाजपा की केंद्र में सरकार बनाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे। इसके लिए ओबीसी मोर्चा पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव में प्रचार करेंगे व सभी सींटे जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार अच्छे कार्य कर रही है व घोटाले बाजों को जेल भेज रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, सतीश ढौडियाल, प्रदेश महामंत्री यशपाल मोर्य, मंत्री चंडी प्रसाद बेलवाल, सहित भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेपाल में आई बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अभी…
नेपाल में आई बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अभी…
नेपाल में आई बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अभी…
पौड़ी मासों तल्ला में मुर्गियों के बाड़े में घुसे गुलदार ने जमकर दावत उड़ाई. ट्रेंकुलाइज…
कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों को VDA का लाभ देने पर निर्णय लिया है. कर्मचारियों ने…
उर्स में युवती से छेड़छाड़ और उसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…